Maiya Samman Yojana Payment List Update : झारखंड की 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है ! क्योंकि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की राशि का इंतजार अब खत्म होने वाला है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए कहा है कि अप्रैल की सहायता राशि मई महीने में लाभुकों के खातों में भेजी जाएगी। मईया सम्मान की सहायता राशि सभी जिलों को 5 मई 2025 तक भुगतान के लिए राशि जारी कर दी जाएगी।

लाखों महिलाओं का कटेगा नाम
हाल ही में मईया समान योजना के तहत लाखों महिलाओं के नाम कटे गया और कई ऐसे लाभुक है जिन्हें इस योजना की राशि नहीं दी गई. ऐसे में सवाल है कि आखिर क्या वजह रही की लाखों लाभुकों को अचानक उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. या फिर लाभुकों ने ऐसी कौन सी गलती कि होगी कि इसके चलते 2500 रुपए देने वंचित कर दिया गया है . लाखों महिलाओं को पैसा नहीं मिलने और मंईयां सम्मान योजना में नाम कटने के पीछे सात बड़े कारण देखने को मिल रहे हैं जो हैं –
- इस योजना की राशि उन महिलाओं को नहीं दी जाएगी, जिनके परिवार के सदस्य इनकम टैक्स देते हैं
- जिन महिलाओं के परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो भी उन्हें ये योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
- जिनका खाता ईपीएफ में है यानि इम्पलॉई प्रोविडेंड फंड में है और पैसा इसमें कटकर जा रहा है, उन्हें भी इस योजना का फायदा हेमंत सरकार नहीं देगी.
- जिन परिवारों में कोई सदस्य पूर्व या वर्तमान सांसद, विधायक है, उन्हें भी मंईयां सम्मान योजना की मासिक राशि नहीं दी जाएगी.
- जिन महिलाओं को पेंशन मिलती है य फिर उनके पति को पेंशन मिल रहा है उन्हें भी इस योजना से दूर रखा जाएगा.
- जो महिलाएं अन्य सामाजिक योजनाओं का लाभ उठा रही है, उन्हें भी इसका फायदा नहीं मिलेगा.
- अगर किसी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें भी इस योजना से हटाया जा सकता है.
Maiya Samman Yojana Payment List Update
जिले का नाम | लाभार्थियों की |
बोकारो | 3,49,643 |
खूंटी | 91,187 |
चतरा | 1,88,606 |
कोडरमा | 1,35,592 |
देवघर | 2,64,787 |
लातेहार | 1,35,770 |
धनबाद | 3,61,253 |
लोहरदगा | 92,781 |
दुमका | 2,07,115 |
पाकुड़ | 1,66,794 |
पूर्वी सिंहभूम | 3,13,153 |
पलामू | 3,54,455 |
गढ़वा | 2,36,361 |
रामगढ़ | 1,35,728 |
गिरिडीह | 4,66,794 |
रांची | 4,31,393 |
गोड्डा | 1,99,065 |
साहिबगंज | 1,91,303 |
गुमला | 1,66,713 |
सरायकेला | 1,58,501 |
हजारीबाग | 2,73,129 |
सिमडेगा | 95,200 |
जामताड़ा | 1,55,350 |
प. सिंहभूम | 1,93,819 |
निष्कर्ष
पिछले कुछ महीनों से ये सात कारण देखा गया है जिसके कारण लाखों महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की लिस्ट से नाम हटा दिया गया. दरअसल अबुआ सरकार यानी हेमंत सरकार की मंईय़ां सम्मान योजना आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरु की गई है. जो झारखंड की निवासी है. लेकिन, ये देखा गया था कि बहुत सारे लोगों ने इसमे अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी. जिनकी माली हालत सही थी. इसलिए सरकार ने फिर छंटनी की और उनके नाम हटा दिए।
Pingback: Maiya Samman Yojana payment Date Update : मंईयां योजना का पैसा 15 मई तक भेजेगी सरकार! तैयारियों में जुटा विभाग - Pritam Academy