Maiyan Samman Yojana : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य के लगभग 38 लाख लाभुकों के बैंक खाते में आज से राशि भेजी जायेगी. इस योजना के लिए सरकार द्वारा लगभग 2850 करोड़ रुपये खर्च होंगे इस बार एक महिला लाभुक को जनवरी से मार्च तक के लिए कुल 7500 रुपये मिलेंगे। समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. राशि निकासी को लेकर शुक्रवार को ट्रेजरी को बिल भेज दिया गया था।

राज्य में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दिसंबर तक की राशि छह जनवरी को दी गयी थी अबुआ सरकार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, दिसंबर के बाद वैसे लाभुक को राशि ट्रांसफर नहीं की जा सकती, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है इस कारण प्रथम चरण में वैसे लाभुकों को ही राशि दी जा रही है जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है इनकी बात करें वर्तमान समय में आधार लिंक से 38 लाख लाभुकों का खाता जुड़ा हुआ है।
दिसंबर में 56.61 लाख महिलाओं को दी गयी थी राशि
जानकारी के लिए बता दूं कि झारखंड मईया सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त में की गयी थी जब इस योजना की शुरुआत हुआ तब लगभग 41 लाख महिलाओं को सम्मान राशि दी गयी थी इसके बाद दूसरी किस्त की राशि के लिए 56. 61,791 महिलाओं को दी गयी थी. अब लगभग 38 लाख महिलाओं को एक साथ तीन माह की राशि दी जा रही है।
होली से पहले सभी खातों में जायेगी मंईयां की राशि : मुख्यमंत्री
मुख्यमत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि होली से पहले मंईयां योजना की राशि सभी लाभुकों के खाते में चली जायेगी राशि को लेकर बजट पर चर्चा के दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने जानना चाहा था कि मंईयां सम्मान योजना की राशि कब खाते में जायेगी जिस पर सीएम श्री सोरेन ने कहा कि सरकार जो कहती है, वह करती है. कुछ त्रुटियां थी उसे दूर किया जा रहा है जिस कारण मंईयां योजना की राशि देने में देर हुई साथ ही उन्होंने कहा कि महिला दिवस, बाहा पर्व और होली के साथ रमजान का माह भी चल रहा है जिससे सरकारी व्यवस्था में कुछ परेशानी आ रही है, लेकिन यह तय है कि होली से पहले राशि खाते में चली जायेगी।
एक साथ मिलेगी मंईयां योजना की राशि, बैंक खाता आधार से जुड़ा होना जरूरी
राज्य में इस बार केवल 38 लाख लाभुकों के खाते में मईया समान योजना की राशि का हस्तांतरण किया जाना है पहले ही राज्य सरकार की ओर से इस बात की घोषणा किया गया है कि उन्हीं लाभुकों के बैंक खाते में योजना की राशि का भुगतान किया जाना है जिनके खाते में DBT या NPCI लिंक है।