Maiya Samman Yojana Payment Update 2025

Maiya Samman Yojana Payment Update 2025 : मंईयों सम्मान योजना के 56.61 लाख लाभुकों में से करीब 5.46 लाख अपात्र लाभुक मिले हैं। जिन्हें मईया सम्मान योजना की सम्मान राशि नहीं मिलेगी इनका नाम इस लिस्ट से काट भी दिया गया है क्योंकि इन्होंने अब तक जरूरी कागजात जमा नहीं किए। न ही बैंक खाते के आधार से लिंक होने की जानकारी दी। अब इनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। ऐसे में इन लाभुकों अप्रैल और मई की राशि नहीं मिलेगी। इनमें से करीब दो लाख लाभुकों का डेटा मिसमैच है जिन्हें अब तक जनवरी से मार्च तक का भुगतान भी नहीं किया गया है

साथ ही हेमंत की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना की राशि केवल उन लाभुकों को ही दी जाएगी, जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है। अब तक करीब 51 लाख ऐसी महिलाओं की पहचान हुई है, जिन्हें पात्र लाभुक माना गया है। विभाग इनकी जिलावार सूची बना रहा है। इन 51 लाख लाभुकों को भुगतान के लिए अलॉटमेंट जारी होने वाला है। योजना की शुरुआत में लाभुकों को 1000 रुपए प्रति माह दिया जाता था। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे बढ़ाकर 2500 रुपए करने की घोषणा की थी।

ऐसे घटी लाभुकों की संख्या

मईया सम्मान योजना की दिसंबर की राशि ट्रांसफर होने के बाद बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों की बात सामने आई। इसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में भौतिक सत्यापन का कार्य चालू कर दिया है । इस कार्य के दौरान 43.85 लाख लाभुक योग पाए गए तथा 37.55 लाख लाभुकों के खाते ही आधार से लिंक थे। शेष 12.76 लाख लाभुकों को होल्ड पर रखा गया। लेकिन बाद में सरकार ने इन्हें राहत देते हुए मार्च तक बगैर आधार लिंक खाते में भी पैसे भेजने का फैसला लिया, जिनके दस्तावेज सत्यापन में सही मिले थे।

जनवरी56.61 लाख
सत्यापन के बाद43.85 लाख
होल्ड पर रखे12.76 लाख
मार्च37.55 लाख
आधार लिंक से छूट के बाद50.05 लाख

इधर, नए आवेदन भी लिए जा रहे, हो रही स्क्रूटनी

सत्यापन के बीच मंईयां योजना के लिए नए आवेदन भी लिए जा रहे हैं। पुरानी गलतियों से सीख लेकर इन आवेदनों की स्क्रूटनी और कागजात की जांच हो रही है। बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सब कुछ सही पाए जाने के बाद इन्हें लाभुकों की सूची में जोड़ा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top